Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

पंकज डडवाल को मिला 'एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड'

Read in:Hindi

दो-दिवसीय सम्मेलन में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मंथन

(MOREPIC1)  जसवंत सिंह राणा/शिमला/चंडीगढ़

इंस्टीट्यूशन का इंजिनियर्स ( इंडिया ) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिविजन बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अभियांत्रिकी एवं प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में पंकज गढ़वाल को प्रतिष्ठित 'एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। श्री डडवाल हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं ।

वर्तमान में वह इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स के नेशनल स्किल डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के 17-18 दिसंबर को आयोजित दो-दिवसीय 38वें सम्मेलन में विद्युत चालित वाहनों को अपनाने पर व्यापक चर्चा हुई। विद्युत चार्जिंग कार्यान्वयन, रोडमैप, नियामक और बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी चुनौतियों पर सम्मेलन में गहन मंथन हुआ।

समारोह के समापन के दौरान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों ने एकमत से पर्यावरण और समाज की बेहतरी के लिए विद्युत चालित वाहनों को अपनाने के संकल्प का संकल्प लिया। सम्मेलन के अंत में केरल की इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के परिषद सदस्य प्रोफेसर एम. जयराजू , पंजाब विद्युत बोर्ड के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ डॉ. जोतिंदर सिंह और पीएसपीएल पटियाला के मुख्य प्रबंध निदेशक बलदेव सिंह सरां को भी सम्मानित किया गया।