Thursday, 19 November 2026
Breaking News
विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत
चंडीगढ़ Trending

पारस हेल्थ ने 81 वर्षीय कैंसर सर्वाइवर की बचाई जान, लगाया दुर्लभ माइक्रा वीआर2 पेसमेकर

Read in:Hindi

कैंसर सर्वाइवर को सामान्य पेसमेकर नहीं लगाया जा सकता था, इसलिए जांघ के रास्ते बिना दाग वाला माइक्रा वीआर2 पेसमेकर लगाया गया और 24 घंटे में सुरक्षित रूप से उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज/पंचकूला 

पारस हेल्थ ने कई सेहत से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे 81 वर्षीय कैंसर सर्वाइवर में दुनिया का सबसे छोटा और नया माइक्रा वीआर2 पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया। यह दुर्लभ और जोखिम भरा ऑपरेशन किया गया और मरीज को 24 घंटे के अंदर सुरक्षित डिस्चार्ज कर दिया गया। 

मरीज श्री सी. सिंह की मेडिकल हिस्ट्री काफी जटिल थी। वे गले के कैंसर से सर्वाइव हो चुके थे और कई बार रेडिएशन थेरेपी करवाई थी। इसके कारण उनके सीने पर गहरे निशान हो गए थे, वोकल कॉर्ड पैरालाइज हो चुके थे और खाने के लिए फीडिंग ट्यूब पर निर्भर थे। उनकी कमजोर हालत बार-बार होने वाले इंफेक्शन और बेहोशी की घटनाओं से और बिगड़ गई थी। जांच में पता चला कि उन्हें कंप्लीट हार्ट ब्लॉक है। यह जानलेवा स्थिति थी और उन्हें बचाने के लिए तुरंत इलाज की जरूरत थी।

ज्यादा उम्र, कमजोरी और सीने पर बने गहरे निशानों की वजह से मरीज को सामान्य पेसमेकर नहीं लगाया जा सकता था। इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन अग्रवाल, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी इंटरवेंशनल ने बताया, “यह केस बहुत चुनौतीपूर्ण था। मरीज की हिस्ट्री देखते हुए सामान्य पेसमेकर लगाने में कई बड़े खतरे थे। माइक्रा वीआर2 एक सुरक्षित और असरदार विकल्प था। इसमें कोई निशान नहीं पड़ता, सीने पर बने पॉकेट्स से इंफेक्शन का खतरा नहीं होता और रिकवरी भी जल्दी होती है। पेसमेकर लगाने के बाद से मरीज को बेहोशी की कोई समस्या नहीं हुई है।”

माइक्रा वीआर2 पेसमेकर लीडलेस हार्ट पेसिंग टेक्नोलॉजी की नई पीढ़ी है। इसमें सामान्य पेसमेकर की तरह तारों और सीने पर कट की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है और मरीज को ज्यादा आराम मिलता है। इसका नया डिलीवरी सिस्टम कैथेटर टिप पर 66% तक प्रेशर कम करता है और छेद (परफोरेशन) का अनुमानित खतरा 28.5% तक घटाता है, जबकि इम्प्लांट प्रक्रिया उतनी ही आसान बनी रहती है।

पेसमेकर लगाने के बाद से श्री सिंह स्थिर हो गए हैं और उन्हें दोबारा बेहोशी की समस्या नहीं हुई है। यह केस साबित करता है कि पारस हेल्थ पंचकुला उत्तर भारत में एडवांस्ड हार्ट ट्रीटमेंट्स का एक प्रमुख सेंटर बन गया है। यह नई तकनीक का उपयोग करते हुए पेशेंट फर्स्ट देखभाल पर जोर देता है।

0 Comments