Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

फिजियोथैरेपी डॉक्टर रचयिता माथुर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1) दीपक सिंह /मोहाली

मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर 71 द्वारा फिजियोथैरेपी क्लीनिक में कार्यरत डॉक्टर रचयिता माथुर को मरीजों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मोहाली गुरुद्वारा सिंह सभा ने अपने गुरुघर स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष गुरुमति समागम का आयोजन किया।

इस अवसर पर जत्थेदारों ने कीर्तन ओर गुरबाणी से संगत को निहाल किया। इसके बाद डॉक्टर रचयिता माथुर को सिरोपा पहना कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया डॉक्टर रचयिता ने इस अवसर पर बताया कि वह अपने आप को सम्मानित महसूस कर रही है उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है . उनका एक ही मकसद है कि जो बीमार आए राजी होकर जाए.

डॉक्टर साहब ने बताया कि कि वह लगभग 15 से 20 मरीजों को रोज़ाना देखती है तथा उनके पास आने वाले मरीज ठीक होकर जाते हैं इसके बदले उन्हें आशीष ओर दुआ देते हैं और उनकी जिंदगी की यही एक मुख्य कमाई है।  उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य पैसा कमाना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है, ऐसा करके उन्हें न केवल आध्यात्मिक बल्कि आत्मिक शांति भी अनुभव होती है।