Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

बार के बाहर हवाई फायर करने और मैनेजर को धमकी देने के मामले में बंबीहा गैंग के गुर्गे से पिस्तौल बरामद, भेजा जेल

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/पंचकूला

पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर विरेन्द्र सिंह व उसकी टीम सदस्य एएसआई रविकुमार ने दा एस्केप बॉर सेक्टर 5 के बाहर हवाई फायर व धमकी देने के मामले में पांचवे आरोपी बंबीहा गैंग के गुर्गे दिलबर पुत्र स्व. रमेश कुमार वासी गाँव भुरेवाला नारायणगढ उम्र 18 साल को प्रॉडक्शन वांरट पर लेकर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ की गई।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)बताते हैं कि बीती 15 जून को रात के करीब 11 बजे दा एस्केप बार सेक्टर -5 के बाहर मोटरसाईकिल सवार हवाई फायर करके भाग गये थे और मैनेजर जितेन्द्र कुमार को धमकी भरे कॉल व मैसेज किए थे जिस पर आऱोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 5 में भारतीय दंड सहिता की धारा 285/ 506/ 336/ 34/ 386/120बी तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।

मामलें में क्राईम ब्रांच नें 13.07.2023 को मनबीर सिंह उर्फ मनबीर राणा, गौरव उर्फ गब्बर, दीक्षांम उर्फ दीशु तथा करण कुमार उर्फ दप्पल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की निशानदेही पर 1 अवैध पिस्टल व 1 अनचला कारतूस भी बरामद किया गया है, जो फायरिंग में इस्तेमाल किया गया था । आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश, अवैध हथियार के 4 मामले दर्ज हैं ।