Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण

परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 की संख्या में छायादार एवं फलदार पौधें लगाए गए

चण्डीगढ़ : पर्यावरण दिवस पर 05 सिग्नल बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हैल्लोमाज़रा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आज विशाल कन्डवाल, कमांडेन्ट, 05 सिगनल बटालियन के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कमाण्डेंट ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय व भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है, वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी है। उक्त कार्यक्रम के दौरान कैम्प परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 की संख्या में छायादार एवं फलदार पौधें लगाए गए व सभी कार्मिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया।

कमाण्डेंट ने सभी को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से हरित वातावरण के निर्माण और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

0 Comments