Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संगम धाम ने लगाया रक्तदान शिविर

Read in:Hindi

(MOREPIC3)फेस2न्यूज /जीरकपुर 

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संगम धाम, बलटाना में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी दीदी प्रकाशमणि जी ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर 25 अगस्त तक सभी ब्रह्माकुमारी केंद्रों पर चल रहा है।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

(MOREPIC1) (MOREPIC2) इस अवसर पर समाजसेवी व देश में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से सम्मानित राजन रिखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलोनी के प्रधान बलदेव सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सभी को प्रेरित किया। शिविर में कुल 43 रक्तदाताओं ने रक्त दिया।

प्रसिद्ध गायक राजन शेर गिल एवं ब्रह्माकुमारी रीना बहन ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी। केंद्र की प्रभारी सुमन दीदी जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

0 Comments