Saturday, 14 November 2026
Breaking News
गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे
चंडीगढ़ Trending

प्रधानमंत्री और संघ प्रमुख वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण में दखल दें : जसपाल सिंह

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

चण्डीगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व मीडिया प्रभारी और आरएसएस प्रथम वर्ष प्रशिक्षित जसपाल सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मांग की है कि वे राष्ट्रहित में आईपीएस वाई पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दर्ज एफआईआर पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए निर्देश जारी करें।

अजीब विडंबना है जिनके खिलाफ एफआईआर हो रखी है, वो बेख़ौफ़ हैं और यहाँ तक कि हरियाणा की कुछ खाप पंचायतों ने अपने तौर पर दोषियों को निर्दोष कहना शुरू कर दिया है। जसपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में जिस तरह कानूनी प्रक्रिया को नजर अंदाज करके भेदभाव के आरोप लग रहे हैं उससे पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है। आरएसएस प्रथम वर्ष प्रशिक्षित जसपाल सिंह ने प्रधानमंत्री और संघ प्रमुख से निवेदन किया है कि वह राष्ट्रहित में इस मामले को हल्के तौर पर ना लें।

0 Comments