Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5515 करोड़ रुपए के निवेश के साथ एसजेवीएन की सात परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और शिलान्‍यास किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   शिमला /दिल्ली

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदिलाबाद तेलंगाना में एक समारोह में वर्चुअल रूप से एसजेवीएन के चार विद्युत स्टेशनों अर्थात् उत्तराखंड में 60 मेगावाट नैटवाड़ मोरी जलविद्युत स्टेशन उत्तर प्रदेश में 75 मेगावाट का परासन सौर ऊर्जा स्टेशन 75 मेगावाट का गुरहा सौर ऊर्जा स्टेशन और 50 मेगावाट का गुजराई सौर ऊर्जा स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया

माननीय प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की परियोजनाओं यथा हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना और 15 मेगावाट नंगल फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना और असम में 70 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला भी रखी। यह सभी जलविद्युत और सौर ऊर्जा परियोजनाएं देश के वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन अर्थव्यवस्था हासिल करने के लक्ष्य में योगदान देंगी।