Thursday, 17 September 2026
Breaking News
जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज
पंजाब Trending

जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत-दो घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी (पी) हरचरण सिंह भुल्लर।

(MOREPIC1) (MOREPIC2) अखिलेश बंसल/संगरूर 

शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 8:30 बजे संगरूर जेल में सजा भुगत रहे दो गैंग कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान हर्ष और धर्मेंद्र नाम के दो कैदियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गगनदीप सिंह और मोहम्मद सहवाज घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पटियाला रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप-महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने दौरा कर स्थिती का जायजा लिया। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संगीन अपराधों से संबंधित हैं। घटना की न्यायिक जांच शुरु हो गई है। 

यह बताया मामलाः

शनिवार को संगरूर जेल का दौरा करने पहुंचे डीआईजी (पी) हरचरण सिंह भुल्लर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सिमरनजीत सिंह जुझार और मोहम्मद शाहबाज दो गैंग हैं, जो संगरूर जेल में सजा भुगत रहे हैं। शुक्रवार की रात दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान तेजधार चाकू, वृक्षों से टूटी मोटी लकड़ियों तथा पानी की पाइपों का इस्तेमाल किया गया। जेल के अंदर बैरकों में तेजधार चाकू कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 आरोपितों के खिलाफ धारा 302 भादंसं के तहत और 4 के खिलाफ धारा 307 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि जिन दो कैदियों की मौत हुई है, उनकी पहचान धर्मिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह और हर्ष पुत्र अशर्फ (दोनों जिला मालेरकोटला निवासी) हैं, जबकि घायलों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव हमीदी जिला बरनाला और मोहम्मद सहवाज पुत्र अब्दुल सतार जिला मालेरकोटला निवासी के तौर पर हुई है।