Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
राष्ट्रीय Trending

“सड़क सुरक्षा क्लब” का पुरस्कार वितरण और स्मारक समारोह

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
आज, दिल्ली पुलिस सप्ताह समारोह-2023 के हिस्से के रूप में, दिल्ली यातायात पुलिस ने आदर्श ऑडिटोरियम, पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा क्लब के पुरस्कार वितरण और स्मारक समारोह का आयोजन किया। श्री संजय अरोड़ा, दिल्ली पुलिस आयुक्त इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
इस अवसर पर बोलते हुए, पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों में उनकी भागीदारी के लिए स्कूलों और कॉलेजों के प्रयासों की सराहना की और सड़क उपयोगकर्ताओं के व्यवहार में व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता का आह्वान किया।
श्री वीरेंद्र सिंह चहल, विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात/क्षेत्र-1 ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा सम्बंधित अभियानों और प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात/ क्षेत्र-2 और सुश्री गीता रानी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/यातायात मुख्यालय मुख्य अतिथि के साथ मंच पर उपस्थित थे।
हर साल दिल्ली पुलिस सप्ताह के दौरान, सड़क सुरक्षा क्लब की पहल के तहत सर्वश्रेष्ठ स्कूल को रोलिंग ट्रॉफी और 21000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है और उपविजेता स्कूल को स्मृति चिन्ह और 11,000/- रुपये का नकद पुरुस्कार दिया जाता है। इस वर्ष रोड सेफ्टी रोलिंग ट्रॉफी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कीर्ति नगर, दिल्ली को प्रदान की गई और उपविजेता का पुरुस्कार मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग, दिल्ली को दिया गया।
ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल, नारायणा, दिल्ली को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
सड़क सुरक्षा क्लब का मुख्य कार्य जागरूकता फैलाने में स्कूलों को सक्रिय रूप से शामिल करना और विभिन्न सड़क सुरक्षा गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा है। केवल 17 स्कूलों के सदस्यों के रूप में नामांकित होने की शुरुआत के साथ अब इसके दायरे में 1500 से अधिक स्कूल हैं जो सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज जैसे राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज और दौलत राम कॉलेज, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और दिल्ली के कुछ निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने भी इस पहल में हाथ मिलाया है।
सड़क सुरक्षा क्लब का सबसे उल्लेखनीय परिणाम यह था कि स्कूलों को सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने, सड़कों पर उनकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए और उन्हें अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोस के बीच सड़क सुरक्षा के राजदूत के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता का एहसास हुआ। हमारे गतिशील अभियानों की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार गिरावट रही है जो दिल्ली की सड़कों पर मानव और वाहनों की बढ़ती आबादी के बावजूद हर साल सड़क दुर्घटना के आंकड़ों में स्पष्ट है।

0 Comments