Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

बदलते मौसम में पक्षियों को बर्ड हाउस के रूप में बसेरा, वर्कशॉप का आयोजन

Read in:Hindi

 फेस2न्यूज/पंचकुला

एनए कल्चरल सोसाइटी और हौसलों की उड़ान ने मिलकर आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीर पंचकुला में लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने इस आर्ट वर्कशॉप में भाग लिया। स्टूडेंट्स ने पक्षियों के लिए बर्ड हाउस को पेंट किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुंदर आकृतियों, पेड़, फूल, पक्षियों की आकृतियों ने देखने वालों का मन मोह लिया।

बीते कुछ वर्षों में छोटी चिड़िया का लुप्त होना पर्यावरण प्रेमियों को परेशान कर रहा है। इसके लिए इस तरह की पहल जरूरी है। बदलते मौसम में पक्षियों को बर्ड हाउस के रूप में बसेरा मुहैया कराना इस वर्कशॉप का प्रमुख मकसद रहा। वर्कशॉप में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस वर्कशॉप की अगवाही एनए कल्चरल सोसाइटी की मेंबर पूनम ओला द्वारा की गई। पूनम जी पक्षियों को प्राकृतिक बसेरा देने का काम काफी समय से कर रही हैं। फाउंडर प्रेसिडेंट निखार अनंत मिड्डा ने पूनम ओला और प्रिंसिपल नीलम रानी को विशेष धन्यवाद दिया और सफल कार्यक्रम की बधाई दी। इस तरह पक्षियों के लिए कार्यक्रम करते रहने का आश्वासन भी दिया।

0 Comments