Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

पीएसपीसीएल कर्मचारी 10000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज पी. एस. पी. सी. एल के लुधियाना जिले में लक्खोवाल, कोहाड़ा दफ़्तर में तैनात राजस्व सहायक परमजीत सिंह को बिजली क्नैकशन तबदील करने के बदले 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारी राजस्व सहायक (आर. ए.) को भ्रष्टाचार के दोषों के अंतर्गत जि़ला लुधियाना के गाँव लक्खोवाल के निवासी की शिकायत पर काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया गया कि अपराधी परमजीत सिंह उसके पिता के नाम पर दर्ज ट्यूबवैल के बिजली कुनैकंशन को उसके नाम पर तबदील करने के लिए 50,000 रुपए की माँग कर रहा था और सौदा 30,000 रुपए में हुआ था।
उन्होंने बताया कि कथित दोषों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो (आर्थिक अपराध शाखा), पंजाब, लुधियाना की टीम ने परमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे कार्यवाही जारी है।