Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

पीयू छात्र संघ चुनाव: एनएसयूआई का प्रधान पद पर कब्जा, इनसो से दीपक गोयत महासचिव पद पर भारी मतो से जीते

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में कांग्रेस के स्टूडेंट संगठन एनएसयूआई ने जीत दर्ज की। एनएसयूआई के जतिंदर सिंह 3002 वोट हासिल किए। सीवाईएसएस के दिव्यांश ठाकुर को 2399 वोट मिले जबकि तीसरे स्थान पर एबीवीपी के राकेश देशवाल को 2182 वोट हासिल हुए।

चुनावों में कुल 15,693 वोटों में से 10,323 वोट पड़े। यानि कुल 66 फीसदी वोटिंग हुई। उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर को 4084 वोट मिले। रनमीकजोत कौर ने 765 वोटों के अंतर से यह सीट जीती। दूसरे स्थान पर आजाद प्रत्याशी अनुराग वर्धन को 3319 वोट हासिल हुए। तीसरे स्थान पर आईएसए के गौरव चौहान रहे और उन्होंने 1087 वोट पाए।

महासचिव के पद पर दीपक गोयत ने सबसे अधिक वोट लेकर बाजी मारी। उन्हें 4431 वोट हासिल हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के अविनाश यादव को 2620 वोट हासिल हुए। दीपक गोयत ने 1811 वोटों के अंतर से सीट जीती। सभी प्रत्याशियों में यह सबसे बड़ी जीत है। दीपक गोयत एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से है। दीपक के दादा मनी राम गोयत, नेता जी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज के सैनानी रहे है।

दीपक मूलरूप से कैथल के गांव नरड़ के रहने वाले है। जो आजकल परिवार के साथ पंचकूला में रह रहे है। तीसरे स्थान पर सोपू की मेघा नैयर को 2158 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर पीयूएचएच के गौरव चहल ने 3140 वोट हासिल किये। गौरव को 103 वोटों से जीत मिली। दूसरे स्थान पर रहे एचपीएसयू के दिकित पालदोन ने 3037 वोट पाए। तीसरे स्थान पर 1983 वोटों के साथ पूसू के धीरज गर्ग रहे।

0 Comments