Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पंजाब सरकार बताए कि आखिर दूध महंगा क्यों किया?: लक्ष्मीकांता

Read in:Hindi

(MOREPIC1)अमृतसर, फेस2न्यूज:

दूध, आटा, दाल चीनी, नमक आदि जो जिंदगी के लिए जरूरी वस्तुएं हैं, गरीब के घर में भी, अमीर के घर में भी उन सबको महंगा करना सरकार का जनविरोधी गरीब विरोधी कदम है। सरकार यह न समझे कि कुछ समान मुफ्त देकर, वे बाकी जनता का मन जीत सकते हैं। पंजाब सरकार यह बताए कि दूध दो रुपये किलो महंगा क्यों किया?

वर्ष 2022 में चार से ज्यादा बार वेरका दूध और उसके साथ ही अमूल, मदर डेयरी आदि सभी कंपनियों ने दूध महंगा कर दिया और इसके साथ ही मार्केट में भी ताजा दूध महंगा हो गया। सरकार बताए गरीब अपने बच्चे को क्या पिलाए। पंजाब की पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि मैंने सरकार से यह कहा है कि अगर दूध नहीं दे सकते तो लिखकर लगा दो कि गरीबों के लिए पीना मना है और अपने डाक्टरों से कहकर कोई ऐसा पाउडर जारी करवा दो जो घोलकर बच्चों को पिला दिया जाए तो बच्चे उसे दूध समझकर पीकर सब्र करें।

क्या सरकार जानती है कि जो आटा पच्चीस रुपये किलो मिलता था वह भी तीस रुपये किलो हो चुका है। जनता को मुफ्त मत दीजिए, लेकिन सस्ता सबको दीजिए। आखिर सरकार सुनती क्यों नहीं। कितनी बार यह बताया कि जो लोग शराब हर कीमत पर अपनी कमाई से खरीद सकते हैं उनको सब कुछ मुफ्त देने का क्या औचित्य है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे। कम से कम जीवन के लिए आश्यक राशन की वस्तुएं दूध सस्ता करे।