Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस ने राज्यभर में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई

Read in:Hindi

चंडीगढ़/लुधियाना, फेस2न्यूज:

पंजाब पुलिस द्वारा नशों और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व अधीन आज पूरी पंजाब पुलिस फोर्स ने राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम (सी.ए.एस.ओ.) चलाई।
यह मुहिम राज्य भर में एक ही समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलाई गई और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के ए.डी.जी.पी./आई.जी.पी. रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जिले में निजी तौर पर इस कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया था।   (SUBHEAD)
इस मुहिम के दौरान लुधियाना में मीडिया को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि बड़े स्तर पर घेराबन्दी और तलाशी मुहिम का मंतव्य लोगों में विश्वास बढ़ाने और समाज विरोधी तत्वों के दरमियान डर पैदा करने के लिए पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना था।
डी.जी.पी. द्वारा लुधियाना के अलग-अलग क्षेत्रों में ए.डी.जी.पी. कम्युनिटी अफेयजऱ् डिवीजऩ और वुमन अफेयजऱ् गुरप्रीत कौर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) मनदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन के दौरान व्यक्तिगत तौर पर नेतृत्व किया गया।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि जि़ला पुलिस बलों द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के द्वारा नशों और अपराधों के हॉट-स्पॉट्स की पहचान करने के उपरांत यह मुहिम चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व अधीन पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और घरों की पूरी तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि इन हॉट-स्पॉट्स पर ड्रोन और खोजी कुत्ते तैनात किये गए, जिससे सख़्त निगरानी को सुनिश्चित बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस लोगों की सेवा करने की परम्परा को बरकरार रखेगी और राज्य से नशों और गैंगस्टरवाद को सिरे से ख़त्म करने तक आराम से नहीं बैठेगी।
हथियार लाइसेंस जारी करने सम्बन्धी नए निर्देशों संबंधी पूछे जाने पर डी.जी.पी. ने कहा कि अगले तीन महीनों में पिछले हथियार लाइसैंसों की फिजिकल वैरीफिकेशन होने तक कोई नया हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर सख़्ती से निपटा जायेगा और उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।
डी.जी.पी. ने बताया कि उल्लंघनाओं को रोकने के लिए पंजाब पुलिस का साईबर विंग सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर नजऱ रख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी भाईचारे के विरुद्ध नफऱत भरा भाषण देता पाया गया तो उसके विरुद्ध तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।
गौरतलब है कि लुधियाना में घोड़ा कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, मोती नगर और पीरु बंदा इलाकों में मुहिम चलाई गई। इस दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों, जिनमें दुर्गापुरी मौहल्ले का मोहित कुमार, पीरु बंदा का सोनू, चंद्र नगर का गौरव और नयी कुन्दनपुरी का मोहन शामिल है, की पहचान करके पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जबकि घोड़ा कॉलोनी में तलाशी के दौरान 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।