Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

कर्तव्यपथ पर चण्डीगढ़ का मान बढाएगी पंजाब विश्वविद्यालय की जसमीत

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
बचपन से गणतंत्र दिवस परेड को टीवी पर बैठकर देखती होती थी, उसी परेड का हिस्सा बनकर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर पंजाब विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक जसमीत अपना सपना पूरा करेगी। जसमीत ने बताया कि जब से वो राष्ट्रीय सेवा योजना में आई है तब से उसका सपना था कि वो भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश की महामहिम राष्ट्रपति को सलामी दे और जिसके लिए वो तीन वर्ष से तैयारी कर रही थी। जसमीत के चयन पर पंजाब विश्वविद्यालय में ख़ुशी का माहौल है और विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा याजवेन्द्र पाल वर्मा ने जसमीत को बधाई दी। जसमीत के प्रशिक्षक संदीप बाजवा एवं अमित भारद्वाज ने बताया कि कर्तव्यपथ पर राष्ट्रीय सेवा योजना का दल भी शामिल होता है और जिसके लिए संपूर्ण भारत में चार स्तर पर विभिन्न शिविरों के माध्यम से चयन होता है और चण्डीगढ़ से लड़कियों की मात्र एक सीट है जिस पर जसमीत का चयन हुआ है जो पंजाब विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। अमित ने कहा कि जिनके हौसलों में तूफान होता है उनके कदमों में असमान होता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कुमार, सिमरनप्रीत एवं रिचा शर्मा ने कहा कि हमें हमारे स्वयंसेवकों पर गर्व है जो दिन रात निस्वार्थ भाव से समाज सेवा लगे रहते है और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन करते हैं।

0 Comments