Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

भारत-पाक सरहद पर मनाई रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

Read in:Hindi

राष्ट्रगान जन गण मन से सीमा हुई गूंजमय

(MOREPIC1)  फाजिल्का-: दो देशों भारत व बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान जन गण मन व आमार सोनार बांग्ला के लेखक व भारतीय संस्कृति को विदेशों में फैलाने वाली महान विभूति रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती पर फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक व बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि अबोहर से विशेष तौर पर देशभक्ति का जज्बा लेकर आए संत कबीर मॉडल स्कूल व महर्षि दयानंद डिग्री कॉलेज अबोहर के सैकड़ों विद्यार्थियों, प्रिंसिपल व शिक्षकों द्वारा दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया तो भारत और पाकिस्तान की सीमा गूंजमय हो गई।

नेशनल अवॉर्डी दर्शन लाल चुघ ने रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल व कालेज प्रबंधक कमेटी द्वारा सीमा पर दी जा रही सेवाओं को देखते बीएसएफ के कंपनी कमांडर जे.के. सिंह उनके साथ स्वदेश पांडे, लीलाधर शर्मा, अध्यापक कुलवंत राय कमल व अन्यों को सम्मानित किया गया।

0 Comments