Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

रमन जुनेजा बने अरोड़वंश महासभा के उप चेयरमैन

Read in:Hindi

अरोड़ा खत्री बिरादरी से बेरोज़गारी दूर करना मुख्य उद्देश्य : रमन जुनेजा

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/जीरकपुर

अरोड़वंश महासभा,पंजाब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह सिक्की, उप प्रधान हाकम सिंह अरोड़ा व चेयरमैन उदेश कटारिया ने जीरकपुर निवासी रमन जुनेजा को अरोड़वंश महासभा का प्रांतीय उप चेयरमैन नियुक्त किया है।

इस अवसर पर रमन जुनेजा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पंजाब में अरोड़वंश महासभा में अरोड़ा खत्री परिवारों को जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

उनका मुख्य उद्देश्य अरोड़ा खत्री परिवारों से बेरोजगारी दूर करना, हिंदू खत्री परिवार विवाह सम्मेलन करवाना और पंजाब सरकार से गरीबी रेखा से नीचे रह रहे अरोड़ा खत्री परिवारों को आर्थिक मदद दिलवाने जैसे कार्य हैं।

उन्होंने कहा कि अरोड़वंश महासभा हिंदू-सिख एकता की प्रतीक है और हिंदू-सिख भाइयों को जोड़कर रखना भी मुख्य उद्देश्य में शामिल है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब में अरोड़वंश महासभा सदस्यता अभियान चलाएगी और पंजाब में अपनी स्थिति और भी मजबूत करेगी।