Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

रमनजीत कौर चहल की संसद में हुई बतौर हिंदी व अंग्रेजी से पंजाबी लाइव स्पीच ट्रांसलेटर सिलेक्शन

Read in:Hindi

प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की हिंदी लाइव स्पीच को पंजाबी भाषा में ट्रांसलेट कर चुकी है रमनजीत कौर, बरनाला के महान स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय जत्थेदार ईशर सिंह, गांव नाईवाला @ शेरसिंहपुरा की पौत्री है और दूरदर्शन के लिए न्यूज एंकर की सेवाएं दे रही है। 

अखिलेश बंसल, बरनाला 

बरनाला के महान स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय जत्थेदार ईशर सिंह, गांव शेरसिंहपुरा की पौत्री रमनजीत कौर चहल देश की संसद में बतौर पंजाबी लाइव स्पीच ट्रांसलेटर सिलेक्ट हुई है। जो हाल ही में भारत देश के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जी की हिंदी लाइव स्पीच को पंजाबी भाषा में ट्रांसलेट कर चुकी है। 

गौरतलब हो कि रमनजीत कौर चहल उर्फ रमन चहल समय-समय पर दूरदर्शन चंडीगढ़ में बतौर न्यूज एंकर की सेवाएं भी दे रही है। इससे पहले वह दूरदर्शन जालंधर में भी बतौर न्यूज एंकर तथा उद्घोषक की सेवाएं दे चुकी हैं और ऑल इंडिया रेडियो, भटिंडा व पटियाला की उद्घोषक रही हैं।

पंजाब सरकार के पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) द्वारा अपनी घोषणाएं पंजाबी भाषा में सार्वजनिक करने के लिए रमनजीत कौर चहल की आवाज का चयन किया। जिसके बाद सुश्री चहल ने अपनी आवाज से पीआरटीसी की कई घोषणाएं की। इसके अलावा रमन चहल की आवाज का पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा 100 पेज़ से ज्यादा की तैयार की गई (आनलाइन वायस डिक्शनरी) के लिए चयन किया। रमनजीत कौर ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की प्रतिष्ठित परियोजना के अंतर्गत दुनियाभर में पंजाबी भाषा के ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रभावी आवाज से प्रेरित किया। 

उल्लेखनीय है कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय जत्थेदार ईशर सिंह, गांव शेरसिंहपुरा शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला के सबसे नजदीकी एवं मार्गदर्शक रहे हैं। उनके दर्शाए मार्ग पर पली बढ़ी उनकी पौत्री रमनजीत कौर चहल भूगोल विषय में एमएससी हैं, बीएड, एमएड हैं, जन संपर्क में डिप्लोमा पास हैं और पत्रकारिता में स्नातक व मास कम्युनिकेशन पास हैं और फ़्रेंच लैंग्वेज में सर्टीफिकेट कोर्स प्राप्त हैं।

(SUBHEAD)परिवार का कृषि से जुड़े होने और रमनजीत कौर को खुद कृषि की विस्तृत जानकारी होने के चलते वह यंग फार्मर्स एसोसिएशन पंजाब के लिए बतौर मीडिया सलाहकार सेवाएं दे रही हैं। सुश्री चहल द्वारा प्राप्त की विशेष उपलब्धी की बात करें तो उन्होंने पंजाबी संस्कृति में यूनिवर्सिटी ऑनर एवं गोल्ड मेडल हासिल किया। 

पूर्व प्रधानमंत्री का कर चुकी मंच संचालनः

सरकारी एवं गैर-सरकारी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के लिए मंच समन्वयक की सेवाएं दे चुकी है। वर्ष 2014 व 2019 में सुखदेव सिंह ढींडसा के लोकसभा चुनाव के लिए, वर्ष 2017 में हुए (पंजाब विस चुनाव) में प्रकाश सिंह बादल और जे.जे. सिंह के लिए, वर्ष 2019 में बीबा हरसिमरत के लिए और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए भी चुनाव प्रचार कर चुकी है। 

 

पंजाबी भाषा से अवगत कराना है रमनजीत का मुख्य उद्देशयः

रमनजीत कौर चहल का कहना है कि उसे पंजाब की पंजाबी गोद मिली है। उसने पंजाबी भाषा को देश-विदेश में पहुंचाने के लिए लंबा अभ्यास किया है। अब उसे देश की पार्लियामेंट का आधार मिला है, जो उसके लक्ष्य को शिखर देगा।