Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की

चण्डीगढ़ :

पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश मौदगिल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की पंजाब यूनिवर्सिटी में एम.ए. लोक प्रशासन की परीक्षा के दौरान फोटो वायरल होने के मामले में विस्तृत जानकारी दी।

मौदगिल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि परीक्षा के दौरान फोटो वायरल होने का मामला यूनिवर्सिटी के यूएमसी रेगुलेशंस के तहत जांच का विषय बनता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई जाए और यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मौदगिल ने राज्यपाल से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि परीक्षा की गोपनीयता एवं विश्वविद्यालय की गरिमा बनी रहे और किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव न हो।
राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मौदगिल से पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया।

0 Comments