Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित

श्रीकांत आचार्य/ चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ के जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत सचिन सिंगला को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पेशेवर दक्षता, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2018 से विभाग से जुड़े सचिन सिंगला ने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे प्रेस विज्ञप्तियां तैयार करने एवं जारी करने, सरकारी कार्यक्रमों की मीडिया कवरेज, वरिष्ठ अधिकारियों के भाषण तैयार करने, प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने तथा वीआईपी दौरों के दौरान मीडिया समन्वय से जुड़ी जिम्मेदारियां प्रभावी ढंग से निभाते रहे हैं।

उनकी ओर से समय पर सूचना उपलब्ध कराने, सटीक जानकारी देने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने से सरकारी योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं को मीडिया तक सुचारू रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

प्रशंसा प्रमाण-पत्र सचिन सिंगला की निरंतर पेशेवर सेवाओं, कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की मान्यता है।

0 Comments