Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

नगर भ्रमण पर निकले साईं बाबा, रामू राजस्थानी की टीम ने शिव तांडव की जीवंत प्रस्तुति ने मचाया धमाल

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

सेक्टर 29 स्थित श्री साईं धाम द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी साईं बाबा की भव्य विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें राजू राजस्थानी, हिसार वालों ने अपनी टीम के साथ हैरतअंगेज करतबों से सजी शिव लीलाएं प्रस्तुत कीं, जो आज का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुगणों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पालकी यात्रा का स्वागत किया।

मंदिर की कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि आज बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर 1 बजे पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जो सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 35, 34, 33 व 32 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

इस दौरान सेक्टर 33 स्थित टैरेस गार्डन के सामने शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती हुई व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के पश्चात् चाय प्रसाद का लंगर हुआ। मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारा बरताया गया।

0 Comments