Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 46-डी चंडीगढ़ की संगत द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 46-डी, चंडीगढ़ की समस्त संगत ने एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राशन, बिस्तर, तिरपाल, दवाइयाँ, बर्तन, कपड़े, गद्दे तथा आर्थिक सहायता हेतु राशि भेजी है। यह सभी सामग्री प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भेजी गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने बताया कि आगे भी जिन-जिन वस्तुओं की ज़रूरत महसूस होगी, वे समय-समय पर भेजी जाती रहेंगी।

इस नेक कार्य में संगत ने बड़े उत्साह और समर्पण के साथ सहयोग दिया है। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह जी ने “सरबत के भले” के लिए अरदास की। राहत कार्य में अपनी सेवाएँ निभाने वाले प्रमुख सेवादारों मे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह,सचिव हिम्मत सिंह, मुख्य सलाहकार तेजवीर सिंह, ऑडिटर जसविंदर सिंह, नगर निगम के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी सहित सुरिंदर सिंह, महिंदरपाल सिंह , गुरजस्विंदर सिंह, कुलविंदर सिंह और दर्शन सिंह तथा समूह संगत और सेवादारों के इस संयुक्त प्रयास से यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई है। गुरुद्वारा समिति ने संगत का धन्यवाद करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

0 Comments