Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सतनाम सिंह संधू ने भक्ति चैतन्य स्वामी महाराज का आशीर्वाद लिया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू, जो चण्डीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं, ने सेक्टर 26 स्थित सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी के साथ स्थित एसएस आश्रम में भक्ति चैतन्य स्वामी महाराज का आशीर्वाद लिया व विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं धार्मिक मसलों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। स्वामी जी ने सतनाम सिंह संधू को आशीर्वाद दिया व उन्हें श्री मद्भागवत गीता की प्रति भी भेंट की।

(SUBHEAD)सतनाम सिंह संधू के साथ इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सतनाम सिंह संधू सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में काफी सक्रिय हैं। विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रमों में भागीदारी करने के साथ-साथ चण्डीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के जरिए आम जनता के बीच भी लगातार पहुँच रहें हैं।

उल्लेखनीय है कि भक्ति चैतन्य स्वामी महाराज इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी के शिष्य  हैं व उनके निर्देशानुसार विदेशों में कृष्ण भक्ति की अलख जगाने के वृहद् कार्य में अथक मेहनत कर कार्य सिद्ध किया।

0 Comments