Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक

Read in:Hindi

पिंकी सैनी / डेराबस्सी 

सब-डिवीजन डेराबस्सी के एस.डी.एम. अमित गुप्ता ने आज प्रेस क्लब सब डिवीजन 2589 डेराबस्सी के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने एस.डी.एम. का स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकारों ने शहर की ट्रैफिक समस्या, अवैध कब्जों और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को एस.डी.एम. के संज्ञान में लाया। इस अवसर पर एस.डी.एम. अमित गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को आ रही विभिन्न समस्याओं से भी एस.डी.एम. को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। एस.डी.एम. ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और मीडिया के माध्यम से मिलने वाला फीडबैक प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में मदद करता है।

इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरजीत सिंह लक्की, वरिष्ठ सदस्य कृष्णपाल शर्मा, सरबजीत सिंह भट्टी, रविंदर वैष्णव, अनिल शर्मा, सुनील कुमार भट्टी, उज्जवल शर्मा, विक्रमजीत सिंह, रूबल, पिंकी सैनी, मधुकर शर्मा, देव शर्मा, यशपाल चौहान, दिनेश वैष्णव सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

0 Comments