Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने अक्तूबर महीने में जन्मे वरिष्ठ सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने अक्तूबर महीने में जन्मे अपनी एसोसिएशन के सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम व उत्साह से मनाया।

सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर में एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 07 उन सदस्यों का, जो कि अक्टूबर के महीने में पैदा हुए थे,उत्साह और जोश के साथ जन्मदिन मनाया। एसोसिएशन के सदस्य सुरिंदर वर्मा ( जिनका जन्मदिन भी मनाया गया था), ने बताया कि क्योंकि वह भी अक्टूबर में ही पैदा हुए थे इसीलिए उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि वह अपने जन्मदिन को तो मनाते हैं, लेकिन इस बार अपने उन सदस्यों के जन्मदिन को भी मनाएंगे जो इसी अक्टूबर के महीने में पैदा हुए हैं।

(SUBHEAD)कार्यक्रम की शुरुआत हमेशा की तरह तंबोला से हुई और इसके बाद केक काटकर सुरेंद्र वर्मा न केवल अपना बल्कि अपने साथियों का जन्मदिन भी मनाया। सभी सदस्य बहुत उत्साहित और जोश में थे उन्होंने कहा कि यह इत्तेफाक नहीं की दीपावली का त्योहार और यह सेलिब्रेशन लगभग एक साथ आए। त्योहारों के कारण जोश और उत्साह के साथ इस आयोजन ने उनके अंदर जिंदगी जीने की नई उमंग पैदा कर दी है।

संगठन की अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा और सेक्रेटरी वीरेंदर शर्मा ने जमकर सुरेंद्र वर्मा की तारीफ की। इसके बाद जमकर धमाल मस्ती हुई पुराने गानों पर डांस किया और गाकर भी सुनाये।

समारोह के अंत मे सभी सदस्यों ने फुलझड़ी जलाकर एकदूसरे को दिवाली की मुबारकबाद दी।

0 Comments