Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब ने कबूला गुनाह, 4 दिन पुलिस हिरासत बढी

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
मुंबई की युवती श्रद्धा वालकर मर्डर केस में मंगलवार को आरोपी आफताब को 5 दिन की पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। दिल्ली के साकेत कोर्ट आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। आफताब को विशेष सुनवाई के तहत आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया।
अदालत में सुनवाई के दौरान आफताब ने जज के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुनाह कबूल करते हुए आफताब कहा कि ये सब कुछ गुस्से में किया।
सूत्रों अनुसार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या करने में इस्तमाल की गई आरी और ब्लेड को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 की झाड़ियो में फेंका था। तथा शव को काटने में प्रयोग की गई आरी को उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है।
पुलिस ने गुरुग्राम के जंगल को खंगाला तो दिल्ली पुलिस की टीम झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली बताई गई, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
सूत्रों अनुसार आरोपी आफताब को जुर्म के बारे में सच्चाई उगलाने हेतु पॉलिग्राफ और नार्को टेस्ट करवाया जा सकता है।