Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

श्री हनुमंत धाम में श्री हनुमान जयंती उत्सव 24 से

Read in:Hindi

पंचमुखी हनुमान जी की पालकी का विभिन्न क्षेत्रों में अनेक हनुमान भक्तों के घर होगा आगमन. 29 अक्तूबर को महाआरती में देसी घी से तैयार सवा मन यानी 51 किलो वजन के एक लड्डू का भोग लगाया जाएगा

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/चंडीगढ़

सैक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम में महिला सुन्दर कांड सभा की ओर से 24 से 29 अक्तूबर तक पंचमुखी श्री हनुमान जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सभा के सदस्यों ने बताया कि 24 से 28 अक्तूबर ( 27 अक्टूबर को छोड़कर) तक रोजाना श्री हनुमान जी की पालकी यात्रा सैक्टर-37, 38, 39, 40, 41 में निकाली जाएगी व जगह-जगह कई हनुमान भक्तों के घरों में पालकी का स्वागत किया जाएगा तथा पालकी यात्रा श्री हनुमंत धाम में सम्पन्न होगी।

महिला सुन्दर कांड सभा की अध्यक्ष नीना तिवारी के मुताबिक 29 अक्तूबर को सुबह सुबह 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक हवन एवं ध्वजारोहण से कार्यक्रम होगा, जिसके पश्चात सुबह 9 बजे से सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ होगा। दोपहर को सवा एक बजे 251 दीपकों द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी।

ख़ास बात ये होगी कि इस महाआरती में देसी घी से तैयार सवा मन यानी 51 किलो वजन के एक लड्डू का भोग लगाया जाएगा। बाद में छप्पन व्यंजनों का भी भोग लगेगा व दोपहर डेढ़ बजे से अटूट भंडारा बरताया जाएगा।