Sunday, 25 October 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे
चर्चा Trending

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह व झांकियों का शुभारम्भ

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गोरिया मठ, सेक्टर 20 में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तीन दिवसीय समारोह और भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं की झांकियों का उद्घाटन जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा राधा माधव भक्त राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

 मठ मंदिर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 14 से लेकर 16 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय समारोह मैं भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं को बहुत ही आकर्षक व मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से दिखाया जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से डार्क रूम में प्रदर्शित होने वाले लाइट एंड साउंड शो, भगवान श्री कृष्ण जी का विराट स्वरूप, चार धाम जिसमें श्री जगन्नाथ पुरी, श्री द्वारकापुरी, श्री रामेश्वरम धाम व श्री बद्रीनाथ धाम प्रतिकृतियां शामिल हैं।

इनके अलावा भगवान श्री कृष्ण जी को मथुरा की कंस की कारागार में जन्म के बाद उन्हें यमुना पार गोकुल ले जाने का दृश्य बहुत आकर्षक है। एक झांकी में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी की वृंदावन यात्रा के दौरान झारखंड में उनके साथ जानवर, शेर, चीते, भालू, हाथी भी संकीर्तन करते हुए दिखाए गए हैं।

16 अगस्त को मुख्य समारोहों के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तत्पश्चात सारा दिन भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं पर चर्चा व कथा-प्रवचन होता रहेगा। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म के समय शंखनाद किया जाएगा और उनका पंचामृत से अभिषेक करने के बाद उन्हें सुंदर पोशाक और आभूषण भेंट किए जाएंगे और भगवान को 156 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया अपने परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करने के लिए मठ मंदिर में पधारेंगे।

17 अगस्त को दोपहर भगवान कृष्ण जी के जन्मोत्सव की खुशी में अटूट भंडारा बरताया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

0 Comments