Monday, 09 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात
चंडीगढ़ Trending

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन का 57वां भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

पंचकूला: समाजसेवी संस्था, श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन विगत एक वर्ष से हर सप्ताह एक भंडारा लगाती आ रही है। इसी क्रम में संस्था की ओर से आज पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संचालक एवं जाने-माने समाज सेवक श्री अमिताभ रूंगटा ने वैन में खुद मौजूद रहकर भोजन का वितरण किया। उनके परिजनों ने भी इस नेक कार्य में उनका हाथ बंटाया। रूंगटा का कहना है कि गाय और मानव कल्याण के कार्यों में भाग लेकर उन्हें असीम संतुष्टि मिलती है।

श्री रूंगटा ने अन्य लोगों से भी इस भलाई के काम में सहयोग करने और अपने-अपने स्तर पर जनकल्याण के कार्यों में भाग लेने की अपील की। भोजन वितरण के कार्य में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि, आदि ने सहयोग किया।

0 Comments