Sunday, 18 October 2026
Breaking News
स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव का आयोजन 27 सितंबर से

Read in:Hindi

गायक बी प्राक और मुनीश बजाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में श्री मद भागवत कथा का आयोजन रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। इस संबंधी हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा का आयोजन श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में किया जा रहा हैI

इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक गायक बी प्राक पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले और उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में प्रशासन के अन्य लोग भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रम के संयोजक मुनीश बजाज भी उनके साथ थे।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है और श्री मद भागवत कथा का पाठ करेंगे। इस अवसर पर विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज अपनी दिव्य वाणी में कथा श्रवण करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा के बाद भजन गायकों द्वारा नित्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

बी प्राक ने बताया कि यह कथा हमारे लिए बहुत बड़ा है। महाराज ने इसका नाम वृंदावन प्राकटय उत्सव दिया है। उन्होंने कहा कि आज से चंडीगढ़ वृंदावन बनने जा रहा है। उन्होंने लोगों से परिवार सहित इस कथा में आने की अपील की।

इस कथा में बागेश्वर सरकार जी, राधा वल्लभ से मोहित मराल, चित्र विचित्र और जया किशोरी सहित अन्य संत लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, लाल जी पालना महोत्सव, दही हांडी उत्सव, होली उत्सव, सांझी स्वरूप, दशहरा का स्वरूप और विश्राम दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुनीश बजाज, संदीप चुग, तनमे बंसल, हैप्पी और युवराज गुप्ता भी उपस्थित थे।

0 Comments