Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

जीवन में सबलता के साथ सरलता होनी जरूरी: कथा व्यास श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज

Read in:Hindi

श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 में भगवान श्री राम कथा का आयोजन, भगवान श्री राम के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

चंडीगढ़ :  जीवन में सबलता के साथ सरलता होनी जरूरी है। जिसमें यह गुण आ जाते हैं उनका जीवन सफल हो जाता है। यह प्रवचन गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सेक्टर 23 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भगवान श्रीराम कथा के दौरान वृंदावन धाम से पधारे श्री मनमाधव गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पूज्य श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दिए। श्री राम कथा का आयोजन 3 जुलाई तक मंदिर के सभागार में किया जा रहा है।

(MOREPIC1) कथा व्यास पूज्य श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि त्रेतायुग में रावण का वध करने तथा धर्म की पुनः स्थापना करने के लिये भगवान ने धरती पर श्री राम के रूप में अवतार लिया था। भगवान श्री राम एक आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम है उन्होंने सदैव सत्य,दया, करूणा, धर्म व मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया।

(SUBHEAD)उन्होंने बताया कि मनुष्य को ऐसे विभिन्न गुणों को जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। यदि हम भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करने का प्रयास करें तो निश्चित ही हमारे जीवन में परिवर्तन आएगा।

इस अवसर पर कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम जी के मधुर भजन सूना कर भाव विभोर किया। कथा के उपरांत आरती की गई। समस्त भक्त मंडल के श्रद्धालु ललित कुमार ने बताया कि श्री राम कथा शाम 6 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक 3 जुलाई तक आयोजित होगी। कथा के उपरांत विशाल भंडारे की व्यवस्था प्रतिदिन की गई है।