Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सीआईएसएफ यूनिट एएसजी चंडीगढ़ के संरक्षिका सेंटर को 4,97,000 रुपये का दान दिया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

भारतीय स्टेट बैंक ने बैंक की सीएसआर गतिविधि के तहत हवाई अड्डे के पास सीआईएसएफ इकाई एएसजी चंडीगढ़ कर्मियों के परिवार के सदस्यों के लिए संरक्षिका केंद्र स्थापित करने हेतु 497000/- रुपये का दान दिया। यह फंड यूनिट की स्वास्थ्य और फिटनेस संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया गया।

संरक्षिका केंद्र का उद्घाटन श्री मनोरंजन पांडा, महाप्रबंधक नेटवर्क -1, भारतीय स्टेट बैंक, चंडीगढ़ मंडल औरश्री जी भुवनेश कुमार, वरिष्ठ कमांडेंट सीआईएसएफ यूनिट एएसजी चंडीगढ़ की गरिमामई उपस्थिती में किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल अरविंद कपूर (सेवानिवृत्त), सर्कल डिफेंस बैंकिंग सलाहकार, श्रीमती अनी कामडी,क्षेत्रीय प्रबंधक,क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय -1 मोहाली और श्री पंकज जोशी, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक कांडाला शाखा भी उपस्थित थे।

श्री मनोरंजन पांडा ने सामुदायिक कल्याण में कॉर्पोरेट भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “एसबीआई में, हम सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने और सीआईएसएफ इकाई और उनके परिवारों की भलाई में योगदान देने वाली पहल का समर्थन करते हैं।