Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल स्कूल ने मनाया दिवाली उत्सव

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ जीरकपुर

ढकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल प्री-दिवाली सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया, जिसमें बच्चों ने बहुत सारे दीए बनाए और बहुत सारा सजावट का समान और बहुत प्यारी सी रंगोली बनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों से रंग बिरंगी झालर बनाकर अपने स्कूल के कमरे की सजावट की.

मुख्य मेहमान राजेश दलाल और उनकी पत्नी सीमा दलाल चेयरपर्सन आफ हिंदुस्तान स्काउटस, हिमाचल प्रदेश अच्छी रंगोली बनाने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया, जिससे बच्चे बहुत खुश हुए और साथ में उन्होंने बच्चों के लिए भोजन ऒर रिफ्रेशमेंट का भी अरेंज किया. उन्होंने डॉक्टर सर्वजीत कौर का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि वह स्लम एरिया के बच्चों को पढ़ा कर पुण्य का काम कर रही हैं.

स्कूल की प्रिंसिपल दर्शन देवी और स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर और स्कूल का सारा स्टाफ पंडित बलवान भारद्वाज, रमन जुनेजा, अरविंद प्रकाश, जितेंद्र और प्रिंस आदि मौजूद थे। इस मौके पर डॉक्टर सर्वजीत कौर ने बच्चों को कहा कि ध्यान से दिवाली मनाएं और पटाखे अपने माता-पिता की मौजूदगी में ही चलाएं, हो सके तो कम धुएं वाले पटाखे चलाएं जिससे कि हमारा वातावरण प्रदूषित न हो . स्कूल की प्रिंसिपल दर्शन देवी ने बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटी और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया.

0 Comments