Monday, 22 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/चंडीगढ़  

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में पूर्व आचार्य त्रिदंडी स्वामी श्री भक्तिभूषण भागवत महाराज जी का 100वां जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास उमंग एवं विधिविधानपूर्वक मनाया गया। मठ मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रातः काल मंगल आरती के पश्चात संकीर्तन कथा प्रवचन का आयोजन किया गया।

भक्तों को संबोधित करते हुए चैतन्य गौडिया मठ के स्वामी सन्यासी त्रिदंडी स्वामी श्री भक्ति प्रकाश सिद्धांती महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री भागवत महाराज जी अपना पूरा जीवन भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी द्वारा प्रदत्त शुद्ध कृष्ण भक्ति का संदेश एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया था।

12 बरस की अल्पायु में यह आध्यात्मिक विचार से आकर्षित होकर श्री त्रिदंडी स्वामी भक्ति दायित्व माधव गोस्वामी जी महाराज जी के सानिध्य में आकर भक्तिमय जीवन व्यतीत करने लगे थे। वे प्रतिदिन प्रातः काल 3:00 बजे उठकर दोपहर तक तीन लाख हरि नाम का जाप किया करते थे। तत्पश्चात अन्न ग्रहण करते थे।

(SUBHEAD)इनका उपदेश था कि 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मनुष्य को बड़ी मुश्किल से मनुष्य जन्म मिलता है। यह जीवन भगवान के घर वापस जाने का मुख्यद्वार है। यदि अब भूल बस हमने यह मौका खो दिया तो फिर 84 लाख योनियों में भटकना पड़ेगा, इसलिए वह दबाव देखकर कहते थे कि अधिक से अधिक अपना जीवन भगवान को समर्पित कर अपना जीवन यापन करना चाहिए।

उनका कहना था कि समर्पण का अर्थ जंगलों में जाकर तपस्या करना नहीं है घर गृहस्थी में रहकर ही अपना हरि नाम जाप और संकीर्तन, और भगवान के लिए सेवा के लिए जीवन होना चाहिए। सभी प्रकार के दुखों का निवारण सिर्फ सिर्फ हरि नाम संकीर्तन द्वारा ही हो सकता है। कार्यक्रम में उन्हें शुद्ध देसी घी के सौ दीपकों द्वारा आरती उतारी गई तथा उन्हें 56 तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया। भक्तों ने अपने महानायक के 100 वर्ष जन्म के उपलक्ष में नृत्य गान संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भगवान को अर्पित स्वादिष्ट महाप्रसाद ग्रहण किया।