Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

कुल्लु से चरस लाकर ट्राइसिटी में बेचता था चंडीगढ़ का आरोपी, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्कर को किया काबू, 1 किलों 106 ग्राम चरस बरामद, आरोपी से ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति होगी जब्त,पूरे ड्रग नेटवर्क की रीढ़ तोड़ना प्राथमिकता: डीसीपी क्राइम अमित दहिया. नशा तस्करी से संबंधित जानकारी ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 या 7087081048 पर सांझा करे

फेस2न्यूज /पंचकूला   

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया के नेतृत्व में सभी क्राइम ब्रांच एकजुट होकर लगातार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी के एक नये मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने चरस चस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान इफ्तेकार अहमद पुत्र अब्दुल अहमद वासी चंडीगढ़ उम्र 48 साल के रुप में हुई है। आरोपी को  कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

(MOREPIC1)  डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने मामले से जुड़े तथ्यों को सांझा करते हुए बताया कि हम रिमांड के दौरान आरोपी से यह जानकारी जुटाएंगे कि उसके खिलाफ पहले से और कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, हमारा मुख्य उद्देश्य ड्रग तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को बेनकाब करना है। हम आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था, कौन-कौन इस नेटवर्क का हिस्सा हैं और इसमें मुख्य संचालक यानी ड्रग माफिया कौन है।

(MOREPIC2) (SUBHEAD)पुलिस की प्राथमिकता है कि इस कड़ी को आगे जोड़ते हुए हम पूरे नेटवर्क की रीढ़ तोड़ें। साथ ही आरोपी के बैंक खातों को सीज़ किया जाएगा और ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।“

बता दे 6 जून को पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ का रहने वाला एक युवक ट्राइसिटी में चरस बेचने का काम करता है और वह सूरज सिनेमा सेक्टर-1 पंचकूला के पास किसी ग्राहक को चरस बेचने आएगा। मिली सूचना के आधार पर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की अगुवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज प्रवीण कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश करते हुए युवक को मौका से काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से 1 किलो 106 ग्राम चरस बरामद की। जिस बारे पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस आदि पेश नही कर सका।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कुल्लु, हिमाचल प्रदेश से चरस खरीदकर पंचकूला क्षेत्र में बेचता था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में पंचकूला में एनडीपीएस की धारा 20(B)(II)(C) के तहत मामला दर्ज किया है।

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए डीसीपी क्राइम अमित दहिया के आदेशानुसार ड्रग्स हॉटस्पाट्स की पहचान कर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ ऐसे ठिकानों पर छापेमारी के आदेश दिए है।

पंचकूला पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें। यदि किसी को नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो वह तुरंत पंचकूला पुलिस द्वारा जारी किए गए ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 या 7087081048 पर संपर्क करें। पुलिस प्रशासन आश्वस्त करता है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।