Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

केंद्र सरकार ने कांग्रेस सांसद शेर घुबाया को सौंपी अहम जिम्मेदारी, एफसीआई पंजाब यूनिट की सलाहकार समिति के चेयरमैन नियुक्त

Read in:Hindi

(MOREPIC2)लीलाधर शर्मा/फाजिल्का

भारत सरकार द्वारा फ़िरोज़पुर के सांसद शेर सिंह घुबाया को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की पंजाब यूनिट की सलाहकार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार का आभार व्यकत किया है और इस फैसले को राज्य के किसानों और अनाज प्रणाली के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

घुबाया की नियुक्ति पर हलका फिरोजपुर के प्रभारी आशू बंगड़, बलतेज बराड़, राजीव पसरीचा, लाडी दरगन, मिंटू कमरा, सोनू दरगन , ब्लॉक प्रधान मदन लाल अड्डू वढेरा ,राजेश ग्रोवर , संदीप ठठई ,आदि ने स्वागत किया। श्री घुबाया, जो फिरोजपुर हलके से संसद सदस्य हैं, एफसीआई पंजाब सलाहकार समिति के चेयरमैन के रूप में राज्य की अनाज खरीद, भंडारण और वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांग्रेसी नेताओं ने श्री घुबाया की इस नियुक्ति पर केंद्र सरकार को इस चुनाव के लिए धन्यवाद दिया है और इसे किसान-हितैषी फैसला बताते हुए कहा कि घुबाया का अनुभव पंजाब के कृषि कर्मचारियों और किसानों को सशक्त करेगा।ज्ञात हो कि एफसीआई की पंजाब यूनिट भारत की खाद्य सुरक्षा में केंद्रीय भूमिका निभाती है, क्योंकि राज्य देश के कुल गेहूँ उत्पादन में 40 फीसदी से अधिक योगदान देता है।

चेयरमैन के रूप में श्री घुबाया को अनाज खरीद के दौरान किसानों से जुड़ी चुनौतियों, भंडारण क्षमता बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री घुबाया पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरे हैं और उन्होंने पिछले दो दशकों से किसान मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति को पंजाब में एफसीआई के सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अपनी नियुक्ति के बाद श्री घुबाया ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नियुक्ति के साथ, केंद्र सरकार ने पंजाब के कृषि कर्मचारियों और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। श्री घुबाया ने अपनी नई भूमिका में राज्य के अनाज उत्पादक वर्ग की सेवा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

0 Comments