Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

मुख्यमंत्री मान का फैसला सराहनीय: लक्ष्मीकांत चावला

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पुरानी पेंशन बहाल करने का बड़ा काम पंजाब के मुख्यमंत्री ने अच्छा कर दिया, पुरानी पेंशन बहाल करके लाखों कर्मचारियों का हित किया। भारत में पंजाब पहला ऐसा राज्य है जिसने यह कदम लिया। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत चावला ने इस बात की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ठेके पर काम करते कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा कब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री जानते हैं कि छत्तीस हजार नहीं, 66 हजार से ज्यादा कर्मचारी ठेके पर वर्षों से नौकरी करते हुए सरकारी शोषण की चक्की में पिस रहे हैं। आउटसोर्सिंग वाले अलग हैं। मुख्यमंत्री से अपील है कि इन कर्मचारियों को भी दीवाली के साथ साथ ही रेगुलर करें। जब तक और कुछ नहीं कर पाते, दीपावली पर इनका वेतन बढ़ाया जाए। यह वेतन सरकारी खजाने पर बोझ नहीं होगा, क्योंकि जब ये कर्मचारी नियमित होंगे इनका वेतन बढ़ना ही है। यह की गई बढ़ोतरी कर्मचारियों को भविष्य में मिलने वाले वेतन में जुड़ जाएगी। महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए याद रखें कि महंगाई केवल स्थायी कर्मचारियों के लिए नहीं, सबके लिए बढ़ती है।