Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मेहनत और पूंजी का संगम कामयाबी के खोलता है नए राह : पद्मश्री राजिंदर गुप्ता

Read in:Hindi

बरनाला स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॉलेज के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने 511 छात्राओं को बांटी डिग्रियां 

अखिलेश बंसल /बरनाला

विद्यार्थियों के पास आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं। वो मेहनत व लग्न से अपनी तरक्की के लिए एक से बढ़कर एक रास्ते खोल सकते हैं। गणात्मक की बजाय गुणात्मक पक्ष महत्वपूर्ण है। मेहनत और पूंजी का संगम कामयाबी के नए राह खोलता है। यह बात वरिष्ठ उद्योगपति पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कही है, वह बरनाला स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॉलेज के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे थे।

(MOREPIC1)  इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कोर्सों (बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमए-पंजाबी, एमए-हिस्ट्री, एमएससी फैशन डिजायनिंग, आईटी, तथा पीजीडीसीए) से संबंधित 511 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। इस अवसर पर पद्मश्री गुप्ता ने कॉलेज के नए ऑडिटोरियम का शिलान्यास भी किया। 

(SUBHEAD)पद्मश्री गुप्ता ने छात्राओं के समक्ष ज्ञान-विज्ञान की गति और टेक्नोलॉजी के नए स्थापित रूप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उल्लेखनीय है कि गुप्ता ने कॉलेज की बी.वॉक, एमएससी व फैशन डिजाइनिंग कोर्स से संबंधित छात्राओं के लिए अपने औद्योगिक पंलांटों में नौकरियों के दरवाजे भी खोलने की पेशकश की।

गौरतलब है कि कालेज प्रबंध समिति की ओर से उन छात्राओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया जो पिछले सेशन में अपनी पढ़ाई पूरी कर विभिन्न नौकरियां हासिल की। सभी छात्राओं को पद्मश्री गुप्ता ने सम्मानित किया। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कालेज की प्रधानाचार्य डा. सुश्री नीलम शर्मा ने दीक्षांत समारोह के महत्व से अवगत कराया, इसके साथ ही समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजिंदर गुप्ता की उद्योग क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने की उपलब्धियां गिनाई। जिन्हें सुनकर तमाम छात्राओं, अध्यापिकाओं, अतिथियों ने गुप्ता द्वारा समाज को दिए जा रहे विशेष योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. सूर्यकांत शोरी, उपाध्यक्ष संजीव शोरी, सचिव केवल जिंदल के अतिरिक्त नगर के कई गणमान्य उपस्थित थे। 

0 Comments