Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

स्थाई आयुक्त नियुक्त ना किये जाने के कारण सारी व्यवस्था चौपट : संदीप जाखड

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /अबोहर  

विधायक संदीप जाखड ने नेहरू पार्क, पटेल पार्क के इलावा कई मोहल्लों में दूसरे हफ्ते भी वर्षा के पानी की निकासी ना होने पर चिंता जताते हुए कहा कि 2 वर्षों से नगर निगम में स्थाई आयुक्त नियुक्त ना किये जाने के कारण सारी व्यवस्था चौपट हो रही है। पांचवा तीज मेला 26 जुलाई की बजाय 17 अगस्त को आयोजित करने की घोषणा के पीछे भी जलभराव मुख्य कारण है।

उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते वर्ष अबोहर का स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर में 105वां स्थान था जबकि पंजाब में नगर निगम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस बार यह शहर बुरी तरह से इस सर्वेक्षण में पिछड गया है। हालांकि अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के अंतर्गत सवा सौ से अधिक पाक्षिक शिविर आयोजित करने से स्थिति में काफी सुधार आया था लेकिन अब सरकार की कोताही के कारण सारे किये कराये पर पानी फिर गया है।

(SUBHEAD)विधायक ने कहा कि सीवरेज पाईपों की सफाई पिछले माह की जानी चाहिये थी लेकिन सुपर सक्षण जैट मशीनों का प्रबंध करने का प्रस्ताव 20 दिन तक जिला प्रशासन के पास लंबित रहा। टिप्परों की मुरम्मत के बिलों की फाईलें भी लटक गई। ऐसी स्थिति अन्य साधनों के बारे में भी सामने आई है।

श्री जाखड ने पिछले दो वर्षों से निरंतर वह मांग करते रहे कि यहां पर किसी आईएएस अधिकारी को निगम का पूर्णकालिक आयुक्त नियुक्त किया जाये लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया।

अबोहर निगम ने अपनी बैठक में जो प्रस्ताव पास करके स्थानीय निकाय विभाग को भेजे उनकी मंजूरी 21 दिन में देने का प्रावधान है लेकिन पिछले दो माह से यह फाईल चंडीगढ मुख्यालय में लटकी हुई है।

श्री जाखड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल नये वाटर वर्कस में ट्रीटमैंट प्लांट का उदघाटन किया था तब यह आस बंधी थी कि लोगों को प्रतिदिन साफ पानी नसीब होगा लेकिन पानी साफ करने के लिये फिटकरी खरीदने के बिल भी जिला प्रशासन के पास लटके रहते है। सन 2017 में अबोहर और मुक्तसर को देश के सर्वाधिक अस्वच्छ शहर घोषित किया गया था। वैसी ही स्थिति अब जिला प्रशासन की कोताही के कारण दोबारा पैदा हो रही है।

उन्होने कानून व्यवस्था की बात करते हुए कहा कि हालही में दो युवकों की लाशों के पास नशा लेने वाली सिरिंज पाई गई। सोशल मीडिया द्वारा मामला उजागर करने के बावजूद पुलिस इस सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है कि अबोहर में नशे की ओवरडोज से मृत्यु होना नई बात नहीं। खुइयां सरवर में तीन दिन पहले भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास की वारदात हुई । मीडिया द्वारा मामला उजागर करने के बावजूद अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

विधायक ने कहा कि जिला फाजिल्का में सबसे अधिक आबादी अबोहर की है लेकिन स्थानीय पुलिस स्टेशनों में सबसे कम कर्मचारी यहां तैनात है। ऐसे में कानून व्यवस्था को लकवा मारने पर लोगों का चिंतित होना स्वभाविक है। दर्जनों चोरियों के मामले दर्ज हुए हैं लेकिन एक भी अपराधी नहीं पकडा गया। इस स्थिति को सुधारने के प्रयास किये जाने चाहिये।

0 Comments