Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

फिल्म घूसखोर पंडित के शीर्षक को लेकर विवाद, नेटफ्लिक्स इंडिया और नीरज पांडे के खिलाफ शिकायत

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज / चण्डीगढ़  

शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता और हाईकोर्ट बार से जुड़े एडवोकेट अजय शर्मा ने अन्य वकीलों के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स इंडिया और फिल्म निर्माता नीरज पांडे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत आगामी फिल्म के कथित शीर्षक “घूसखोर पंडित” को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सौंपी गई है।

शिकायत में कहा गया है कि “पंडित” शब्द हिंदू समाज में पुजारियों और विद्वानों के लिए सम्मान और धार्मिक महत्व रखता है। इसके साथ आपत्तिजनक शब्द जोड़ना पूरे पंडित समुदाय को अपमानित करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि यह शीर्षक जानबूझकर चुना गया है, जिससे समाज में घृणा और वैमनस्य फैल सकता है।

एडवोकेट अजय शर्मा ने दावा किया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 196 (धार्मिक समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) के अंतर्गत आता है।

शिकायत का समर्थन कर रहे अधिवक्ताओं—रामन बी गर्ग, गीतांजलि छाबड़ा, वरुण बांथ, मयंक और मुस्कान—ने कहा कि यह केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि एक विशेष धार्मिक समुदाय की गरिमा पर सीधा हमला है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि नेटफ्लिक्स इंडिया के जिम्मेदार अधिकारियों और फिल्म निर्माता के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही फिल्म के शीर्षक, प्रचार सामग्री, रिलीज और इससे जुड़े सभी कंटेंट पर न्यायिक आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

शिकायत में सार्वजनिक माफी और कथित अपमानजनक सामग्री की जब्ती की भी मांग की गई है। एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए तत्काल पुलिस कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो मामला उच्च अधिकारियों और न्यायालय में ले जाया जाएगा।