Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

सैन समाज की नई कार्यकारिणी का गठन , मुकेश सैन बने प्रधान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /जीरकपुर

समाजसेवी मुकेश सैन को सर्वसम्मति से सैन सभा जीरकपुर का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, पीरमुछल्ला, बलटाना, डकोली, मुबारकपुर, सिंहपुरा, पबात, दयालपुरा, सनौली, चंडीगढ़ एवं पंचकूला से आए सैन समाज के सदस्यों ने भाग लिया और समाज को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बलबीर सिंह घई को चेयरमैन, गुरप्रताप सिंह गोली को उप प्रधान, जगदीश कुमार को महासचिव, टोनी को सचिव, अनील कुमार को खजांची व ईश्वर सिंह को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त राकेश, मोहित, राहुल, तेजबीर सिंह, ईश्वर सिंह, मुकेश, सुदीप सिंह और राकेश ठाकर को सदस्य तथा रमेश गिलहोत्रा को मीडिया प्रभारी चुना गया।

सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मुकेश सैन व पूरी नवनियुक्त कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

0 Comments