Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
पंजाब Trending

नयां गांव में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों केे सब्र का बांध टूटा, लगाया धरना

Read in:Hindi

नया गांव, फेस2न्यूज

नया गांव में काफी लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र उस समय टूट गया , जब लोगों ने धरना लगा दिया। बार बार अधिकारियों को फोन करके लोग थक चुके थे, हर रोज़ लोगों को झूठे आश्वासन दिए जा रहे थे।
लाइनमैन को लोग फोन करते तो वह भी सीधे मुंह बात नहीं करते।

(SUBHEAD)आखिर सोमवार को आदर्श नगर, गोबिंद नगर, दशमेश नगर के लोगों ने पानी की समस्या से निजात पाने के लिए रवि बिष्ट कि अगुआई में संघर्ष का रास्ता अपनाया और नगर कौंसिल के आगे लगभग 4 घंटे तक धरना लगाया।

इस मौके पर लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जनता ने अधिकारियों को चेताया कि अगर हमारी समस्या का समाधान ना हुआ तो नगर काउंसिल के आगे पक्का डेरा लगा कर धरना देंगे।

इस मसले को सुलझाने के लिए रवि बिष्ट ने लोगों से एकजुट होने का आहवान भी किया।