Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
हरियाणा Trending

प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को पंचकूला में, मुख्यमंंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Read in:Hindi

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 5 में होगा शपथ ग्रहण समारोह, समारोह स्थल के निकट के ट्रैफिक रूट को छोड़कर अन्य वैकल्पिक रास्तों का करें उपयोग

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/पंचकुला/चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राज्य पुलिस की ओर से आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 17 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के चलते आमजन के लिए दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला के चारों तरफ से रूट पूर्ण रूप से दोनों तरफ से बंद रहेगा।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बेला विस्टा/शहीद मेजर संदीप सांखला चौंक (बाई तरफ) हैफेड चौक सेक्टर 4-5 ट्रैफिक लाइट – तवा चौंक / शहीद उधम सिंह चौक सेक्टर 9-10 ट्रैफिक लाइट सेक्टर 8-9 ट्रैफिक लाईट-शक्ति भवन चौक/गीता चौंक तक दोनों तरफ से 16 व 17 अक्टूबर, 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगें। इस रूट पर ट्रैफिक को लेकर हर प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में आमजन से अपील है कि वे इन ट्रैफिक रूट को छोड़कर अन्य वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

मीडियाकर्मियों के लिए विशेष प्रबंध

प्रवक्ता ने बताया कि मीडिया के लिए दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में मीडियाकर्मियों के लिए भी अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस सबंध में बेला विस्टा चौंक (शहीद मेजर संदीप शांखला चौंक) – पुलिस मुख्यालय कट सेक्टर 6 ट्रैफिक लाइट-क्रॉस करके बाएं तरफ टर्न – वाटर ट्यूबवेल के साथ तहिति होटल के सामने पहले नंबर की पार्किंग एरिया में वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी गई है। 

(SUBHEAD)प्रवक्ता ने बताया कि यातायात प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ आईएएस/आईपीएस अधिकारियों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की है। इसके लिए बेला विस्टा चौंक (शहीद मेजर संदीप शांखला चौक) पुलिस मुख्यालय कट सेक्टर 6 ट्रैफिक लाइट-क्रॉस करके बाएं तरफ टर्न वाटर ट्यूबवेल के साथ तहिति होटल के सामने दूसरे नंबर की बनी पार्किंग एरिया में वाहनों को पार्क किया जाएगा। 

इसी प्रकार विधायक/सांसदों व अति गणमाननीय व्यक्तियों की सुविधा के लिए भी बेला विस्टा चौंक (शहीद मेजर संदीप शांखला चौक) पुलिस मुख्यालय कट सेक्टर 6 ट्रैफिक लाइट- क्रॉस करके बाएं तरफ टर्न सामने पंजाब नेशनल बैंक पार्किंग एरिया में वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी है। 

प्रवक्ता ने बताया कि सभी इंडस्ट्रीयलिस्ट बेला विस्टा चौंक बाएं तरफ टर्न हैफड चौक से आगे- ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5 परेड ग्राउंड से दाई तरफ टर्न- सीधा दाई तरफ से होते हुए सामने दा काव (The Cove) के सामने पार्किंग एरिया में वाहनों को पार्क करेंगें।

इसके अलावा, सभी सिविल प्रशासन व पुलिस कर्मचारी, जो अपनी ड्यूटी पर तैनात होंगे, वे सभी कर्मचारीगण बेला विस्टा चौंक बाएं तरफ टर्न हैफड चौक से आगे ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5 परेड ग्राउंड से बाई तरफ टर्न बाई तरफ इन्द्रधनुष सेक्टर 5 पंचकूला की पार्किंग में वाहनों को पार्क करेंगे।

0 Comments