Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

झूठ की बुनियाद पर बनी पंजाब सरकार का अब नहीं कोई जनाधार : नायब सिंह सैनी

Read in:Hindi

पंजाब सरकार से जनता का मोहभंग, लोगों ने मन बना लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब गति से आगे बढ़े – नायब सिंह सैनी

 

अखिलेश बंसल/ब्यूरो, संगरूर/चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में जो सरकार चल रही है, वह झूठ की बुनियाद पर बनी थी। इस सरकार ने न तो जनता के कल्याण के लिए कोई सार्थक कार्य किया और न ही उनके पास काम करने की इच्छाशक्ति है। अब पंजाब की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है।

(MOREPIC1) मुख्यमंत्री ने संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में पूरी तरह विफल रही है। दिल्ली के अंदर उनका पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि झूठ लंबे समय तक नहीं चलता। पंजाब में भी अब इनका कोई जनाधार नहीं रहा है और पंजाब में होने वाले उपचुनाव में लोग सही दिशा में फैसला करेंगे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।

(SUBHEAD)पंजाब सरकार का लोगों की सुविधाओं की जगह अपनी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित रहा है। पंजाब की जनता समझदार है। उन्होंने लुधियाना उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब भी गति से आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार तो केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर रही, जिससे वहां की जनता इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कर रही है। उसी प्रकार, पंजाब सरकार भी अपने किसानों की चिंता करे और उनकी फसल का उचित मूल्य दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने की स्थिति में हरियाणा सरकार ने बीते 10 वर्षों में 15,500 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा किसानों को प्रदान किया है। इसके अलावा सब्ज़ी उगाने वाले किसानों को “भावांतर भरपाई योजना” के अंतर्गत राहत दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी हरियाणा के लोगों को मिल रहा है, जबकि पंजाब के लोग इससे वंचित हैं।

पंजाब सरकार केवल वादों की राजनीति छोड़कर जमीनी स्तर पर काम करे और अपने लोगों को केंद्र की योजनाओं का वास्तविक लाभ देने का कार्य शुरू करे। 

0 Comments