Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

साहित्य अकादमी द्वारा डीएवी कॉलेज के सहयोग से विचार संगोष्ठी का आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) राज सदोष/ अबोहर.

डीएवी कॉलेज अबोहर के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार महाजन के निर्देशन में स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग के सहयोग से साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा 'प्रवास और पंजाब: दरपेश चुनौतियां' विषय पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र माज़ी ने की।

डॉ राजेश कुमार महाजन ने अतिथियों का स्वागत किया और इस संवेदनशील मुद्दे को श्रोताओं के सामने रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वक्ता के रूप में प्रोफेसर कमलजीत सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर बठिंडा, डॉ बली बहादुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब बठिंडा, वरिष्ठ साहित्यकार जसपाल मानखेड़ा, मेंबर सलाहकार बोर्ड (पंजाबी), साहित्य अकादमी ने अपने विचारों के माध्यम से प्रवास की पृष्ठभूमि पर विचार करते हुए उसके पंजाब के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान और भविष्य के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला।

विभागाध्यक्ष डॉ. तरसेम शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ.मनिंदर सिंह ने किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और यह प्रतिबद्धता प्रदर्शित की कि आगामी दिनों में भी साहित्य अकादमी डीएवी कॉलेज के साथ ऐसे ही वैचारिक मंचों को साझा करती रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

0 Comments