Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

चण्डीगढ़ : टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चण्डीगढ़ की वर्ष 2026–28 की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज गढ़वाल भवन, सेक्टर-29 में आयोजित किया गया। समारोह में गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार ने परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में रघुवीर सिंह पंवार (प्रधान), बी. डी. उनियाल (वरिष्ठ उपप्रधान), ज्वाला भण्डारी (उपप्रधान), इन्दुभूषण गोदियाल (महासचिव), महिपाल सिंह कठैत (सचिव), सोभन सिंह नेगी (कोषाध्यक्ष), गणेश दत्त बिजल्वाण (उप-कोषाध्यक्ष), रणबीर सिंह नेगी (कोष निरीक्षक), अनिल पंवार (सांस्कृतिक सचिव), अंगद सिंह बिष्ट (खेल सचिव), कमल सिंह रानावत (माल सचिव) तथा कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, मकान सिंह भंडारी, गजेन्द्र पाल रौतेला, बीर सिंह रावत, संजय जोशी एवं धर्म सिंह पुंडीर शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण, उप चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह तोपवाल एवं दीपक असवाल तथा निर्वाचन सलाहकार बलबीर सिंह बागड़ी को सफल एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए परिषद की ओर से सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित हरीश शर्मा द्वारा आयोजित भव्य एवं दिव्य सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। समारोह में उत्तराखंड समाज के अनेक वरिष्ठजनों, गणमान्य व्यक्तियों एवं परिषद के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 Comments