Monday, 26 October 2026
Breaking News
सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान।
चर्चा Trending

जीवन का परम सुख मात्र भगवत चरणों मेंः कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री

Read in:Hindi

मुझको माधव का सहारा मिल गया… भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

(MOREPIC1) चंडीगढ़ :  जीवन का परम सुख मात्र भगवत चरणों में है, संसार से व्यवहार मात्र और हृदय का संबंध केवल प्रभु से रहे तो जीवन के परम कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। यह प्रवचन सेक्टर 23 स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि ािस भा में ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की 36वीं पुन्य बरसी समारोह के उपलक्ष्य पर पठानकोट से आए कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को दिए।

कथा व्यास अतुल कृष्ण शास़्त्री ने आगे बताया कि एक साधक का परम लक्ष्ण होता है कि वह सदा भौतिकवाद से विरक्त और भगवत आश्रय से युक्त होकर स्वयं के साथ साथ समस्त मानवता का कल्याण करने में सहायक होता है।

प्रवचन के दौरान कथा व्यास ने संत महात्माओं की महिमा का गुणगान करते सुंदर भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने संुदर भजनों में मुझको माधव का सहारा मिल गया…, अनूप माधुरी जोड़ी वृंदावन बिहारी की व अन्य भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

कथा से पूर्व ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज जी का पूजन विधि विधान के साथ की गई। इस दौरान सभा के प्रधान श्री दलीप चन्द गुप्ता व महासचिव एसआर कश्यप, सांस्कृतिक सचिव पं.श्री दीप भारद्वाज, उपप्रधान श्री ओ.पी पाहवा, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता आॅडिटर नरेश महाजन, तथा सदस्य एचएस नंदवानी, ओपी गुप्ता भी उपस्थित थे।

0 Comments