Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण व सम्मान समारोह

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर 45-डी, चंडीगढ़ रजिस्टर्ड की अध्यक्षा व संस्थापक पूजा बख्शी के नेतृत्व में सोमवार राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय कर्सान, राम दरबार में पौधारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

(MOREPIC1)  कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री, शिक्षक सुगंधा, सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। सोसाइटी की ओर से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अध्यक्षा पूजा बख्शी ने कहा कि, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इन्हें लगाना और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़ा परिवर्तन लाते हैं।”

विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री को शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में शॉल व बुके देकर संस्था की ओर से बधाई दी गई और कामना की कि बच्चों के भविष्य को बनाने का प्रयास करते रहें।

साथ ही प्राचार्या सोनिया जायसवाल को भी सेक्टर 46 के मिडल स्कूल में जाकर शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए संस्था की ओर से बुके और शॉल दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी के एडवाइजर व समाज सेवी ओम प्रकाश मेहरा, ओम प्रकाश पुष्पाकर व सदस्य राकेश गुप्ता, पर्यावरण प्रेमी नरेश कोहली तथा महिला सदस्य अंजना, अंकिता, मीना,सुमन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments