Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र में जांच के दौरान तीन हजार नीले कार्ड धारक अवैध पाए गए

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
पंजाब सरकार के निर्देश के अनुसार हलका डेराबस्सी में नीले कार्ड धारकों के जांच की जा रही है। जांच में करीब तीन हजार कार्डधारकों को गलत पाया गया है। अब तक करीब 47 हजार नीले कार्ड धारकों में से करीब 32 हजार नीले कार्ड धारकों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 70 फीसदी कार्डधारक जांच के दौरान ठीक पाए गए हैं। बाकी कार्डधारियों की भी जांच की जा रही है। डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने एसडीएम कार्यालय डेराबस्सी में शर्तों को पूरा नहीं करने वाले कार्ड धारकों को सूचना देने की अपील की है। एसडीएम गुप्ता ने बताया कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में 47000 नीले कार्ड धारक हैं। जिनका वेरिफिकेशन इसलिए चल रहा है क्योंकि अच्छी आय वालों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है या उनकी आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि पंजाब सरकार द्वारा मुहैया कराया जाने वाला राशन हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। जिससे गांव व शहरों के करीब 32 हजार नीले कार्ड धारकों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से करीब 3 हजार कार्डधारक गलत पाए गए हैं। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी डेराबस्सी परविंदर सिंह के मुताबिक, नीले कार्ड धारकों का सत्यापन नगर परिषद के अधिकारियों के साथ गांवों में पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा किया जा रहा है।